केंद्रीय मंत्री बोले मुसलमान नहीं देते नीतीश कुमार को वोट ललन सिंह ने कहा
पहले मुसलमान वोट नहीं देते थे और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट देने लगे हैं... ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम मुगालते में नहीं। अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते हैं। अब भी नहीं।" केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ तौर पर यह कहा।
अल्पसंख्यक समाज के लोग नीतीश कुमार को नहीं देते हैं वोट।कुछ लोग कहते हैं कि पहले नहीं देते थे अब दे रहे हैं। सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए क्या-क्या नहीं किया।
यह जानते हुए कि वोट नहीं देते हैं फिर भी नीतीश कुमार उनके लिए काम करते हैं। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुजफ्फरपुर में आयोजित जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बोले। ललन सिंह ने कहा कि बिहार के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोचते हैं। नीतीश कुमार सब के बारे में सोचते हैं न कि किसी एक समुदाय विशेष के बारे में।
Post a Comment