Muzaffarpur Crime: बाथरूम में ल*टका मिला महिला का श*व पति हुआ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में एक महिला का शव उसके बाथरूम में फंदे से लटका मिला है।

मृतक महिला की पहचान अंकित चौधरी के पत्नी अंशु प्रिया के रूप में हुई है।महिला के मां ने दहेज न देने पर पति समेत सुसराल के लोगो हत्या करके शव लटकाने आरोप लगा गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। साक्ष्य इकठ्ठा करने के लिए पुलिस ने fsl टीम को बुलाया ।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

मृतिका अंशु प्रिया की शादी 2019 में माड़ीपुर इलाके के अंकित चौधरी से लव मैरिज शादी हुई थी।उसके दो बच्चे है।एक बच्चा दो महीना का है। दूसरा बच्चा दो साल का है।

मृतक महिला मां रिंकू देवी ने बताया कि मेरी बेटी को फांसी लगा दिया है। ससुराल के लोग काफी परेशान करता था।पति दारू पीकर घर आता था।उसके बाद मारपीट करता था।बीच बीच में मारपीट करता था तो घर चली आती थी।कल फोन भी नहीं की थी।दोनों लव मैरिज शादी किया।ससुराल के लोग अब दहेज मांग कर रहा था। दहेज के लिए हमेशा उसके साथ सब मारपीट करता था।कभी खाने के लिए भी नहीं देता था।गर्मी के दिन में ससुराल के लोग उसे फ़ंखा भी नहीं देता था।

डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि काजिमोहमदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में एक महिला का मौत की सूचा मिली है।इसके सत्यापन के लिए पुलिस और fsl टीम ने जांच की।शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मृत महिला को फांसी फंदा लगा हुआ था।फंदा बाथरूम में लगा हुआ था।आगे की जांच की जा रही है।महिला के मायके के परिजनों ने हत्या आरोप ससुराल के लोग पर लगाया गया है।पुलिस हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post